फिलहाल इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि दस्तावेज भारत में लीक हुए
या फ्रां में, दैनिक पत्र के मुताबिक डीसीएनएस का कहना है कि संभव है कि
दस्तावेज भारत में लीक हुए हों, फ्रांस में नहीं। हालांकि दैनिक पत्र ने
कहा कि इन दस्तावेजों के बारे में माना जाता है कि वे वर्ष 2011 में फ्रांस
से ही उस पूर्व फ्रांसीसी नौसेनाधिकारी ने निकाले, जो उस वक्त डीसीएनएस का
सब-कॉन्ट्रैक्टर था। डीसीएनएस ने बताया कि उन्हेें ऑस्ट्रेलियन प्रेस में
छपी खबरों के बारे में पता है, और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों
ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीएनएस का कहना है कि जांच में पता
लगाया जाएगा कि किस तरह दस्तावेज लीक हुए हैं। उनसे हमारे ग्राहकों को
क्या-क्या नुकसान हो सकता है, और इस लीक के लिए कौन लोग दोषी हैं...।’