माना
जाता है कि ऑस्ट्रेलियाई कंपनी को ईमेल किए जाने से पहले ये दस्तावेज
दक्षिण-पूर्वी एशिया में मौजूद कंपनियों के जरिए इधर-उधर किए जाते रहे थे।गौरतलब
है कि इसी पनडुब्बी के अन्य वेरिएंट मलेशिया और चिली इस्तेमाल करते हैं,
और ब्राजील भी 2018 में इन्हीं को तैनात करने वाला है। इसके अलावा इसी साल
अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया ने भी डीसीएनएस के साथ 50 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का
सौदा किया है, ताकि वह उनके लिए अगली पीढ़ी की कही जाने वाली पनडुब्बियां
डिजाइन कर बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने पनडुब्बियों का कॉन्ट्रेक्ट डीसीएनएस को
दिया है, लेकिन उनकी 12 शॉर्टफिन बैराकुडा पनडुब्बियों के लिए गुप्त
युद्धक प्रणाली अमेरिका द्वारा दी जा रही है। ये पनडुब्बियां फ्रांस की
4,700 टन वाली बैराकुडा पनडुब्बियों का कम ताकत वाला संस्करण है। डीसीएनएस
की वेबसाइट के अनुसार, नई पनडुब्पियों में फ्रांस की सर्वाधिक संवेदनशील व
सुरक्षित पनडुब्बी तकनीक इस्तेमाल की जाएगी, और आज तक बनी सभी पनडुब्बियों
से ज्यादा मारक परंपरागत पनडुब्बी साबित होगी।