Looks like you've blocked notifications!

राजेश पायलट को श्रद्धाजंलि दी

भरतपुर। देश के किसान नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. राजेश पायलट की 18वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 7 बजे प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजेश पायलट को श्रद्धांजली अर्पित की। श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहबसिंह एडवोकेट, पीसीसी सदस्य पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार, एआईसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक अवस्थी, डा. सुभाष गर्ग, श्रीभगवान कटारा, दिगम्बर सिंह वीकरवार, यदुनाथ सिंह दारापुरिया, रमेश धावई, प्रेमचन्द शर्मा, सुभाष फौजदार, राजीव चौधरी, राजेश वाल्मिकी, यतीश शर्मा, राहुल तमरैर, डाॅ. लोकपाल सिंह, सुनीलकान्त शर्मा, आदि उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजेश जी पायलट की तस्वीर पर श्रद्धांजली अर्पित की। अन्त में उपस्थित कांग्रेसजनों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा।
Share this article