Looks like you've blocked notifications!

राजेश पायलट को श्रद्धाजंलि दी

भरतपुर। शहर कांग्रेस कमेटी भरतपुर की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 18वीं पुण्यतिथि पर भूरीसिंह व्यायामशाला पर शहर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय शुक्ला की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी रहे डॉक्टर सुरेश यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पायलट के करीबी रहे चुन्नी कप्तान, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के प्रदेश संयोजक डॉक्टर सुभाष गर्ग, पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, रामेश्वर सैनी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पार्षद इंद्रजीत भारद्वाज, शिक्षक नेता भरत चैधरी, जगदीश एडवोकेट, गंगाराम पाराशर, बनयसिंह धावई, राजीव सिंह, योगेश सिंह, सरदार सुंदर सिंह, अर्जुन सिंह, शिवराज पूनिया, मानसिंह रेंजर, ब्रजेन्द्र चीमा, ओमवीर सिंह चैधरी, दिगम्बर खटाना, लोकेश लोहागढ़ आदि ने भी राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद संजय शुक्ला ने पायलट के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं व्यायामशाला के संचालक चुन्नी कप्तान ने राजेश पायलट को जनता के हितों का रक्षक व जागरूक जननेता बताया और कहा पायलट सभी समाजों में लोकप्रिय हो गए थे उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। इस अवसर पर उनकी स्मृति में दौड़ व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ दौड़ में भाग लेने वाले बालकों से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरेंद्र शर्मा, जगराज सिंह धाऊ ने परिचय प्राप्त कर दौड़ की शुरुआत कराई इस मौके पर कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शहर अध्यक्ष सजंय शुक्ला ने फल वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। दीपक और खेलों के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
Share this article