रिपोर्टों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने
प्रतिनिधिमंडलों से कहा है कि घाटी में मौजूदा अशांति सीमापार से
प्रायोजित है। राजनाथ सिंह ने राज्यपाल एन.एन.वोहरा के साथ भी विस्तृत
चर्चा की। वह रविवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे।अधिकारियों ने बताया कि वह दिल्ली रवाना होने से पहले कानून एवं व्यवस्था पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।(आईएएनएस)