श्रीनगर
के कुछ हिस्सों में शनिवार को निजी वाहन सडक़ों पर दिखाई दिए। केंद्रीय
गृहमंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने
श्रीनगर में नेहरू गेस्ट हाउस में कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इन प्रतिनिधियों में लोक समाज, मौलवी, सिख,
पंडित समुदाय के सदस्य भी शामिल हैं।कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड
इंडस्ट्री (केसीसीआई) और कश्मीर इकोनॉमिक अलायंस (केईए) सहित कई स्थानीय
व्यापारी एवं उद्योग संगठनों ने निमंत्रण के बावजूद राजनाथ सिंह से मुलाकात
नहीं करने का फैसला किया है।