श्रीनगर। प्रशासन ने कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था में मामूली सुधार
के मद्देनजर रविवार को घाटी के चार जिलों में लगा कफ्र्यू हटा दिया है।
पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा और बारामूला
जिलों से कर्फ्यू हटाया गया है।राज्य सरकार इन चार जिलों में स्कूलों
को खोलने के आदेश पहले ही दे चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर के
कुछ हिस्सों में कफ्र्यू और प्रतिबंध अभी भी लगा हुआ है।