Looks like you've blocked notifications!

एंड्रॉयड फोन आईफोन से ज्यादा बेहतर: अध्ययन

न्यूयॉर्क। बात जब विश्वसनीयता और प्रदर्शन की आती है तो एप्पल के आईफोन और आईपैड एंड्रायड स्मार्टफोन के मुकाबले कहीं ज्यादा खराब होते हैं। एक अध्ययन से यह खुलासा हुआ है। वैश्विक डेटा सुरक्षा कंपनी बलांक्को टेक्नॉलजी समूह के मुताबिक आईओएस (एपल) पर आधारित डिवाइस की विफलता दर साल 2016 की दूसरी तिमाही में 58 फीसदी रही, जबकि एंड्रायड के स्मार्टफोन की विफलता दर इस दौरान 35 फीसदी रही। सॉफ्टपीडिया डॉट कॉम ने इस अध्यन के हवाले से कहा कि पहली बार एपल के डिवाइसों का प्रदर्शन एंड्रायड से कमतर देखा गया है। आईफोन 6 की विफलता दर सबसे अधिक 29 फीसदी है, जिसके बाद आईफोन 6एस और आईफोन 6 एसप्लस की बारी है।
Share this article