इस अध्ययन में ऑपरेटिंग सिस्टम, निर्माता, मॉडल और क्षेत्र के आधार पर
विफलता दर निकाली गई। साल 2016 की पहली तिमाही में एंड्रायड डिवायसों की
विफलता दर 44 फीसदी रही। इस अध्ययन में बताया गया, सैमसंग, लेनोवो और
लीटीवी के फोन सबसे ज्यादा विफल रहे। सैमसंग की विफलता दर 26 फीसदी थी तो
मोटोरोला की विफलता दर केवल 11 फीसदी थी। आईओएस के डिवाइस सबसे ज्यादा
नार्थ अमेरिका और एशिया में विफल पाए गए।