Looks like you've blocked notifications!

बुराई रूपी रावण का किया दहन

गोहाना। दशहरे के मौके पर देशभर में रावण दहन कर बुराईयों का दहन किया गया। इस मौके पर पूरे उल्लास के साथ भगवान राम का रूप धरे व्यक्ति ने रावण के पुतले को आग लगाई। बात करें गोहाना की तो यहां धूमधाम के साथ दशहरा मनाया गया। भगवान राम की सेना ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए। इस मौके पर सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। जिन्होंने रावण दहन के साथ मेले का लुत्फ उठाया। वहीं कस्बे में मुख्य रावण दहन के साथ एक दर्जन से अधिक रावण दहन किए गए।
Share this article