Looks like you've blocked notifications!

धूमधाम के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

मेवात। पिनगवां कस्बे में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा धूमधाम के साथ मनाया गया। सीनियर सैकेंडरी मैदान में 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मैदान में मौजूद भारी भीड़ और हिन्दू मुस्लिम एकता के दिखे संगम के बीच हुए रावण दहन के बाद लोगों ने भी अपने अंदर छिपी बुराई का दहन करने का संकल्प लिया। इससे पहले कस्बे में भव्य झांकियां भी निकाली गई। 
Share this article