जडेजा ने 170 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा एक छक्का लगाया। भारत ने तीसरे दिन पहले सत्र में रविचंद्रन अश्विन (72) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। जडेजा के साथ दूसरे दिन नाबाद लौटे अश्विन ने तीसरे दिन भी इस साझेदारी को करीब 11 ओवरों तक आगे बढ़ाया। 113 गेंदों पर 11 चौके लगा चुके अश्विन का विकेट 301 के कुल योग पर गिरा। उन्हें बेन स्टोक्स की गेंद पर जोस बटलर ने लपका। अश्विन ने जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी निभाई। जडेजा का यह टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 था जोकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही लॉड्र्स में 2014 में बनाया था। यह टेस्ट में उनका तीसरा अर्धशतक भी था।टॉप 10 में दो बार इसलिए आया विराट कोहली का नाम