भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सातवें क्रम से निचले क्रम के तीन-तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। जयंत के करियर का यह पहला अर्धशतक है। उन्होंने 141 गेंदों की अपनी संघर्षभरी पारी में पांच चौके लगाए और उमेश यादव (12) के साथ नौवें विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी भी निभाई। इससे पहले जयंत ने जडेजा के साथ भी 80 रन जोड़े। रविवार को नाबाद लौटे जडेजा शतक से चूक गए और आदिल राशिद की गेंद पर लंबा शॉट लगाने के प्रयास में सीमारेखा के पास क्रिस वोक्स के हाथों लपके गए।टॉप 10 में दो बार इसलिए आया विराट कोहली का नाम