पुलिस के प्रवक्ता लेस टायलर ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि विमान लैंड करने
की कोशिश कर रहा था और उसके बाद लैंडिंग को रोकने की कोशिश की गई। विमान
उडऩे की कोशिश के दौरान पेड़ों से टकरा गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ और
इसमें आग लग गई। अधिकारियों ने फिलहाल मरने वाले लोगों की पहचान उजागर नहीं
की है, लेकिन बताया कि वे वर्जीनिया के रहने वाले नहीं हैं।