Looks like you've blocked notifications!

अमेरिका में विमान दुर्घटना, 6 मरे

वाशिंगटन। अमेरिका के वर्जीनिया में एक छोटा निजी विमान पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब विमान शैनन हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Share this article