Looks like you've blocked notifications!

US सांसदों ने पूछा, बुरहान की मौत पर दुखी क्यों? पाक की बोलती बंद

रोजियो ने कहा, ‘और बुरा तालिबान वे समूह हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हैं। वे उनमें से हैं जिन पर उत्तरी वजीरिस्तान में शावल घाटी में हमला किया जाता है। जब पाकिस्तानी इन समूहों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो वे यह दिखाते हैं कि वे हक्कानी नेटवर्क या मुल्ला नजीर समूह या अफगान तालिबान को निशाना बना रहे हैं लेकिन वास्तव में वे ऐसा नहीं करते।’ उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने इन अभियानों में मारे गए एक भी बड़े, मध्य स्तर के या निचले स्तर के नेता का नाम नहीं बताया, क्योंकि उन्होंने किसी को मारा ही नहीं, उन्होंने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। यह सब पाकिस्तानी सरकार के हित में चयनित निशाना बनाए जाने का मामला है। रोजियो ने कहा कि वे इन समूहों का समर्थन इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत का सामना करने के लिए उनके पास यह सबसे अच्छा अवसर है।
Share this article