Looks like you've blocked notifications!

US सांसदों ने पूछा, बुरहान की मौत पर दुखी क्यों? पाक की बोलती बंद

रोजियो ने कहा, ‘मैं समूहों की सूची बना सकता हूं। लश्कर-ए-तैयबा, हरकत उल मुजाहिदीन, जिनके बारे में विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2014 में कहा था कि वे अफगानिस्तान में प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। ये समूह अमेरिकी जवानों पर हमला कर रहे हैं और उनकी हत्या कर रहे है। मैंने अभी तालिबान, हक्कानी नेटवर्क या मुल्ला नजीर समूह जैसे संगठनों की बात तो की ही नहीं है, ये केवल छोटे समूह हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान शानदार तरीके से एक छद्म खेल खेल रहा है। वे ‘अच्छे तालिबान बनाम बुरे तालिबान’ की बात करते हैं। अच्छा तालिबान हर वह समूह है जिसे पाकिस्तान पसंद करता है और जो समूह पाकिस्तान पर हमला नहीं करता। ये वे समूह हैं जो पाकिस्तानी विदेश नीति को आगे ले जाते हैं- हक्कानी नेटवर्क, अफगान तालिबान, मुल्ला नजीर समूह.... ।’
Share this article