Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस को चिंता,ज्वालामुखी की तरह फटने वाला है कश्मीर...

उन्होंने कहा कि कश्मीरवासियों का विश्वास जीतने की गिनी चुनी कोशिशों से काम नहीं चलेगा और इसे सेना या पुलिस के जरिए नहीं किया जा सकता। एंटनी ने कहा,इसका सिर्फ एक ही रास्ता है और वह है राजनीतिक बातचीत। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए कि कश्मीर के युवकों की सोच आतंकवादी है, बल्कि धैर्यपूर्वक उनसे बात करने और उन्हें मनाने की कोशिश होनी चाहिए। आजाद बोले,कश्मीर पर वार्ता प्रक्रिया शुरू हो... केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जम्मू एवं कश्मीर की प्रस्तावित यात्रा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सरकार को वार्ता प्रक्रिया तुरंत शुरू करनी चाहिए और तय करना चाहिए कि बातचीत किसके साथ होगी। विपक्षी पार्टी ने कहा कि घाटी में शांति के लिए वार्ता ही आगे का मार्ग है न कि बंदूकें, लाठीचार्ज, अश्रु गैस के गोले और पैलेट गन का इस्तेमाल। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा,हमने प्रधनमंत्री को सूचित किया था कि जम्मू एवं कश्मीर में स्थिति काफी खराब है। हमने उनसे वार्ता प्रक्रिया शुरू करने का निवेदन किया था। उन्हें कम से कम यह घोषणा करनी चाहिए कि वार्ता किसके साथ होगी और कब शुरू होगी। हमने यह भी उनसे कहा कि हम यह चिन्हित नहीं करेंगे कि किससे बातचीत करनी है। वे राज्य और केंद्र में सत्ताधारी हैं, उन्हें तय करना चाहिए कि किससे बातचीत करनी है।
Share this article