Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस को चिंता,ज्वालामुखी की तरह फटने वाला है कश्मीर...

पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी ने यहां एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा,कश्मीर घाटी किसी ज्वालामुखी की तरह है, जो फटने ही वाला है। अगर इसका कोई राजनीतिक हल तत्काल नहीं निकाला गया तो देश को बाद में पछताना पडेगा। एंटनी ने कहा कि पाकिस्तान हाथ धोकर कश्मीर में समस्याएं खडी करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी सेना कश्मीर में अस्थिरता पैदा करने में जी-जान से लगी हुई है। हमें कश्मीरवासियों का विश्वास जीतने की जरूरत है। उन्हें यह अहसास होना चाहिए कि दिल्ली में रह रहे लोग अपने ही हैं, लेकिन ऎसा नहीं हो पा रहा, जिसे तत्काल बदलने की जरूरत है।
Share this article