Would like to play a complete negative character say Sandeep Anand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौन सी भूमिका निभाना चाहते हैं संदीप आनंद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 11:43 AM (IST)
कौन सी भूमिका निभाना चाहते हैं संदीप आनंद
अभिनेता संदीप आनंद अपनी छवि में बदलाव लाना चाहते हैं और पूरी तरह से एक नकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं। संदीप टीवी शो मे आई कम इन मैडम में साजन अग्रवाल की भूमिका निभा रहे हैं। संदीप ने एक बयान में कहा, मैं पूरी तरह तरह से नकारात्मक या ग्रे किरदार निभाना चाहता हूं। यह ऐसा हो जिसे मैंने पहले नहीं किया हो और जो चुनौतीपूर्ण हो। लाइफ ओके शो के अभिनेता ने कहा कि वह लुक्स के साथ प्रयोग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा हास्य चरित्र निभाया है, चाहे यह टीवी पर हो या नाटकों में। मैं वास्तव में अपने लुक्स और किरदारों के साथ प्रयोग करना चाहता हूं।

[@ 2016: इन अभिनेताओं ने किया टीवी पर धमाकेदार डेब्यू]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement