Advertisement
कौन हैं केबीसी 17 के पहले करोड़पति आदित्य कुमार, जानिए कैसे पहुंचे यहां तक

आदित्य कुमार ने ये भी कहा कि सीआईएसएफ से वे पहले अधिकारी हैं जो इस मंच तक पहुंचे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही वे 1 करोड़ रुपये जीतते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं होता है कि वे एक करोड़ जीत चुके हैं। ये बात वे अमिताभ बच्चन से भी शेयर करते हैं। बुधवार रात को प्रसारित होने वाले एपिसोड में आदित्य 7 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने वाले हैं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा, "उनकी मौजूदगी चुंबकीय है, लेकिन जिसने मुझे सबसे अधिक छुआ, वह उनकी विनम्रता थी। उन्होंने मुझसे मेरी जिंदगी के बारे में पूछा, कठिन समय में मेरा हौसला बढ़ाया, और इस बात की तारीफ की कि मैं अनुमान नहीं, बल्कि ज्ञान से खेल रहा हूं। सच कहूं तो उनकी प्रशंसा मेरे लिए पैसों से भी बड़ा इनाम थी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


