when Arjun Kapoor got Bollywood ka keeda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:43 pm
Location
Advertisement

जब अर्जुन कपूर को मिला 'बॉलीवुड का कीड़ा'

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 4:15 PM (IST)
जब अर्जुन कपूर को मिला 'बॉलीवुड का कीड़ा'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि साल 1989 में आई फिल्म 'राम लखन' देखते वक्त उन्हें 'बॉलीवुड का कीड़ा' मिला। इस फिल्म में उनके चाचा अनिल कपूर और अभिनेता जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे।

बॉलीवुड में साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से डेब्यू करने वाले अर्जुन ने कहा, "मैंने अनगिनत बार 'राम लखन' देखी है। मुझे याद है कि किस तरह से बचपन में दाल मखनी खाते हुए मैं 'राम लखन' देख रहा था और जब मैंने स्क्रीन पर देखा तो लखन भी फिल्म में अपनी प्लेट से वही खा रहा था। तभी मुझे 'बॉलीवुड का कीड़ा' लगा और मैंने महसूस किया कि मैं एक अभिनेता बनना चाहता हूं।"

जी टीवी के कॉमेडी बॉलीवुड गेम शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के एक एपिसोड के लिए शूटिंग करते वक्त अर्जुन ने अपने बॉलीवुड सपने का खुलासा किया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement