TV celebs relive warm Lohri, Makar Sankranti memories-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीवी कलाकारों ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की यादें ताजा की

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जनवरी 2018 4:03 PM (IST)
टीवी कलाकारों ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की यादें ताजा की
मुंबई। तेजस्वी प्रकाश, वत्सल शेठ और प्रियंवदा कांत जैसे टीवी के सितारों ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की यादें ताजा की। धारावाहिक ‘तेनाली रमा’ में काम करने वाली प्रियंवदा कांत ने कहा, ‘‘मेरे पास बचपन से त्योहार की बहुत सारी यादें हैं। चूंकि मैं दिल्ली से हूं, हम लोहड़ी के त्योहार के लिए बहुत उत्सुक रहते थे। मैं और मेरे दोस्त एक साथ अलाव के आसपास नृत्य करते थे और इसमें बहुत मजा आता था। मैंने इस परंपरा को मुंबई में भी बनाए रखा है और हम हर साल दोस्त के बगीचे में यह त्योहार मनाते हैं। हासिल में काम करने वाले वत्सल शेठ ने कहा, ‘‘हर साल मैं पतंग उड़ाने के लिए अहमदाबाद जाता हूं, वहां पूरा वातावरण उत्सवमय हो जोता है और लोगों में नई ऊर्जा आती है। इस साल ‘हासिल’ के तंग कार्यक्रम के कारण मैं अहमदाबाद नहीं जा सकूंगा। पतंग उड़ाना गुजरातियों के खून में है। हालांकि, इस वर्ष मैं शो के सेट पर पतंग लाऊंगा और शूटिंग के दौरान उसे उड़ाऊंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement