Advertisement
'जन्म से पहले ही बन जाता है मां और बच्चे का रिश्ता', दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया गर्भावस्था का अनोखा एहसास

उन्होंने कहा, ''मैंने अपने बच्चे से बात करने की कोशिश की। मैंने पूछा, 'क्या हुआ? क्या अंदर कुछ चल रहा है? या तुम स्किपिंग या जंपिंग जैक कर रहे हो?''
इसके बाद दिव्यांका ने एक और दिलचस्प तरीका अपनाया। उन्होंने बच्चे से पूछा, ''क्या तुम कोई कविता सुनना चाहते हो।'' फिर मैंने अपने बचपन में सीखी हुई एक प्यारी सी कविता गाकर सुनाई। हैरानी की बात यह रही कि जो बच्चा पिछले आधे घंटे से लगातार किक कर रहा था, वह अचानक शांत हो गया।''
इस अनुभव को साझा करते हुए दिव्यांका ने कहा कि मुझे अब ऐसा लगता है कि मेरा बच्चा मेरी आवाज पहचानने लगा है और मुझसे जुड़ाव महसूस कर रहा है। उन्होंने इसे 'इंटरएक्टिव' अनुभव बताया, जिसमें उन्हें महसूस हुआ कि मां और बच्चे के बीच का रिश्ता जन्म से पहले ही बनना शुरू हो जाता है।
दिव्यांका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सेहत का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि डॉक्टर ने उन्हें टहलने की सलाह दी है, इसलिए वह रोजाना 30 से 45 मिनट टहलती हैं।
बता दें कि दिव्यांका की शादी टीवी अभिनेता विवेक दहिया से हुई है। दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। शादी के 10 साल बाद जब उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर साझा की, तो फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अब उनका यह नया अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


