Tamil version of Tenali Raman out on January 16-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘तेनाली रामा’ के तमिल संस्करण का प्रसारण अगले सप्ताह से

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 3:08 PM (IST)
‘तेनाली रामा’ के तमिल संस्करण का प्रसारण अगले सप्ताह से
चेन्नई। हिंदी टेलीविजन शो ‘तेनाली रामा’ के तमिल संस्करण का प्रसारण 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। ‘तेनाली रामा’ के मूल संस्करण का प्रसारण पिछले साल सब टीवी पर शुरू हुआ था और इसके तमिल में डब संस्करण का प्रसारण जी तमिल और जी तमिल एचडी पर होगा। इसमें तेनाली रामा की भूमिका में कृष्णा भारद्वाज, तथाचार्य की भूमिका में पंकज बेरी और सम्राट कृष्णदेवराय की भूमिका में मानव गोहिल हैं। चैनल की ओर से एक बयान में कहा गया, ‘‘हम दुनियाभर के हमारे तमिल दर्शकों के लिए नया और इनोवेटिव कंटेंट पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि हास्य व व्यंग्य से भरपूर तेनाली रामा की कहानी सभी सीमाओं से परे सभी आयु वर्ग के लोगों का मनोरंजन करेगी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement