Sonyaa look inspired by Madhuri in Hum Aapke...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:17 am
Location
Advertisement

‘नजर’ में सोन्या का माधुरी दीक्षित से प्रेरित लुक

khaskhabar.com : शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018 2:34 PM (IST)
‘नजर’ में सोन्या का माधुरी दीक्षित से प्रेरित लुक
मुंबई। अभिनेत्री सोन्या टेलीविजन धारावाहिक ‘नजर’ में लहंगा पहने दिखाई देंगी। उनका यह लुक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन...!’ में माधुरी दीक्षित के लुक से प्रेरित है।

सोन्या ने कहा, ‘‘मुझे माधुरी दीक्षित बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि वह बहुत खूबसूरत है और मेरे लिए प्रेरणा रही हैं। मेरा हरा रंग लहंगा और आभूषण शाही लुक दे रहे थे। शो के लिए यह शो में मेरा बेस्ट लुक था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निर्माताओं का इरादा यह नहीं था कि मैं हम आपके हैं कौन में माधुरी के लुक जैसे दिखूं लेकिन माधुरी दीक्षित जैसा लुक होने से रोचक और कुछ नहीं हो सकता।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement