Sonal Vengurlekar joins Yeh Teri Galiyan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनल वेंगुर्लेकर हुईं ‘ये तेरी गलियां’ में शामिल

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जून 2019 4:45 PM (IST)
सोनल वेंगुर्लेकर हुईं ‘ये तेरी गलियां’ में शामिल
मुंबई। अभिनेत्री सोनल वेंगुर्लेकर ‘ये तेरी गलियां’ में कई तरह के शेड्स वाले एक किरदार को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सोनल ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं ‘ये तेरी गलियां’ में काम करने जा रही हूं। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं, हालांकि यह किरदार काफी दिलचस्प है क्योंकि शो में मुझे कई तरह के शेड्स निभाने को मिलेंगे तो यह भी एक प्रमुख कारण है जिसके चलते मैंने यह किरदार स्वीकार किया।’’ सोनल ने आगे कहा, ‘‘मुझे इसकी शूटिंग के शुरू होने का इंतजार है।’’
एक सूत्र के मुताबिक, वह नंदिनी के रूप में ‘ये तेरी गलियां’ में एंट्री करेंगी। घर में उनके किरदार का प्रवेश शांतनु मजूमदार (अभिनेता अविनाश मिश्रा अभिनीत) के एक पुराने बिछड़े दोस्त के रूप में होगा और उन्हीं के घर में रहेंगी।
सोनल को आखिरी बार टेलीविजन के पर्दे पर साल की शुरुआत में आए शो ‘लाल इश्क’ में देखा गया था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement