Snehalata: My daughter has taken a liking to Punyashlok Ahilyabai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:23 am
Location
Advertisement

मेरी बेटी को पसंद है 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' : स्नेहलता

khaskhabar.com : सोमवार, 29 मार्च 2021 6:19 PM (IST)
मेरी बेटी को पसंद है 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' : स्नेहलता
मुंबई। 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' शो का हिस्सा रहीं अभिनेत्री स्नेहलता वसीकर का कहना है कि उनकी बेटी को यह शो देखना पसंद है। अभिनेत्री शो में अहिल्या की सास गौतमाबाई की भूमिका निभा रही हैं। वह कहती हैं, "मुझे खुशी है कि मेरी बेटी को यह शो पसंद आया और वह अहिल्याबाई के बारे में ज्यादा जानना चाहती है। एक बच्चे के रूप में शो से उसे क्या हासिल हुआ और सवाल-जबाव बहुत अहम हैं। मैंने हमेशा उसे अपने विचारों को लेकर मुखर होने के लिए प्रोत्साहित किया है और मुझे खुशी है कि यह शो उसके इस उत्साह को बढ़ा रहा है। अपने दोस्तों के लिए खड़े होने से लेकर, जानवरों की देखभाल करने, भरोसा रखने और अपने मन की बात कहने के लिए अहिल्या बाई एक महान उदाहरण देती हैं।"

अभिनेत्री ने कहा कि वह इस शो का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करती हैं।

वह कहती हैं, "एक मां के रूप में मैं एक ऐसे शो के साथ जुड़ने में गर्व महसूस करती हूं, जिसमें बदलाव लाने की क्षमता है। साथ ही वह हमारे समृद्ध इतिहास से जुड़ा है।"

धारावाहिक 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement