Rising Star winner to unveil devotional song-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल्द आएगा ‘राईजिंग स्टार’ विजेता का भक्ति गीत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मई 2019 3:54 PM (IST)
जल्द आएगा ‘राईजिंग स्टार’ विजेता का भक्ति गीत
मुंबई। भारत के पहले ‘राईजिंग स्टार’ विजेता बैनेट दोसांझ जल्द ही अपने भक्ति गाने को जारी करने वाले हैं। उनका दावा है कि इस गाने से श्रोताओं को ‘दिव्यता का अनुभव’ होगा। बैनेट ने बयान में कहा, ‘‘गायक के तौर पर एक बेहतरीन रचना को अपनी आवाज देने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। संजीव-अजय द्वारा कंपोज ‘वाहेगुरु’ आपको दिव्यता का अनुभव कराएगा। मैं ईरोज नाऊ का शुक्रगुजार हूं, जो उन्होंने मुझे वाहेगुरु से जुडऩे का मौका दिया। लोगों को यह भक्तिपूर्ण गीत पसंद आएगा।’’ यह भक्ति गीत ईरोज नाऊ पर जल्द रिलीज होगा।
इस म्यूजिक वीडियो की निर्देशक कृशिका लुल्ला ने कहा, ‘‘मैं इस गाने के साथ हमेशा से एक भक्ति वीडियो का निर्देशन करना चाहती थी।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement