Advertisement
रानी चटर्जी ने खुद को दिया 'क्यूट गुंडी' का टैग, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

एक यूजर ने लिखा- 'गुंडी नहीं, आप पर सिर्फ क्यूट शब्द जचता है।'
दूसरे यूजर ने लिखा- 'आप ऑल टाइम सुपरस्टार भोजपुरी इंडस्ट्री की बेस्ट अदाकारा हैं।'
अन्य यूजर ने लिखा- 'लेडी सिंघम से पंगा मत लो।'
बता दें कि रानी चटर्जी को 'भोजपुरी की लेडी सिंघम' भी कहा जाता है। रानी ने अपने दम पर कामयाबी हासिल की है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से करियर की शुरुआत की, जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिसमें 'देवरा बड़ा सतावेला', 'रानी नंबर 786', 'घरवाली बाहरवाली', 'बंधन टूटे ना', 'चोर मचाए शोर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
रानी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 में खतरनाक स्टंट करते हुए भी नजर आ चुकी हैं। वह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम वेब सीरीज 'मस्तराम' का भी हिस्सा रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


