Ragini Khanna joins Entertainment Ki Raat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रागिनी और सौम्या इस टीवी शो में करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

khaskhabar.com: शनिवार, 24 मार्च 2018 2:57 PM (IST)
रागिनी और सौम्या इस टीवी शो में करेंगी दर्शकों का मनोरंजन
मुंबई। अभिनेत्री रागिनी खन्ना और सौम्या टंडन टीवी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ के दूसरे सीजन का हिस्सा बनेंगी। दोनों अभिनेत्रियां हास्य कलाकारों बलराज, मुबीन सौदागर और बाल कलाकार दिव्यांश के साथ शो के दूसरे सीजन जिसका नाम ‘एंटरटेनमेंट की रात एट 9’ है, में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। रागिनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पहले सीजन में ‘एंटरटेनमेंट की रात’ की टीम को देखना मैं बहुत पसंद करती थी और दूसरे सीजन का हिस्सा बनने का और इंतजार नहीं कर सकती। हमने पहले ही शो की शूटिंग करनी शुरू कर दी है और नई टीम होने के बावजूद कॉमिक टाइमिंग में हमने एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बिठा लिया है।’’ सौम्या कुछ सालों बाद बतौर मेजबान शो में वापसी करेंगी।
उन्होंने कहा कि वह फिलहाल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में व्यस्त हैं। ‘डांस इंडिया डांस’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘जोर का झटका’ जैसे शो की मेजबानी के बाद ‘एंटरटेनमेंट की रात एट 9’ बतौर मेजबान फिर से शुरुआत करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
‘एंटरटेनमेंट की रात एट 9’ जल्द ही कलर्स चैनल पर लॉन्च होने की उम्मीद है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement