Neelu Vaghela inspired by Kareena Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करीना की वकील की भूमिका से इन्हें मिली किरदार निभाने में मदद

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 5:47 PM (IST)
करीना की वकील की भूमिका से इन्हें मिली किरदार निभाने में मदद
मुंबई। अभिनेत्री नीलू वाघेला ने बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान से अपने नए शो के लिए प्रेरणा ली। नीलू नए शो ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ में सत्या देवी की भूमिका में हैं, जो एक मां और एक वकील हैं। फिल्म ‘एतराज’ में करीना की वकील की भूमिका से नीलू को वकील का किरदार निभाने में मदद मिली। नीलू ने कहा, ‘‘जिस क्षण मुझे पता चला कि मैं एक वकील की भूमिका में हूं, मेरे दिमाग में पहला नाम करीना कपूर का आया। ‘एतराज’ में वकील के रूप में उनका किरदार मुझे बहुत पसंद आया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मैंने वकील का अंदाज सीखने के लिए कितनी बार फिल्म देखी। इससे यह किरदार निभाना काफी मददगार साबित हुआ।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement