Mohit Malik planning to start family soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोहित ने कहा, अदिति और मैं आने वाले दो से तीन वर्षों में...

khaskhabar.com: शनिवार, 25 अगस्त 2018 6:32 PM (IST)
मोहित ने कहा, अदिति और मैं आने वाले दो से तीन वर्षों में...
मुंबई। एक टीवी शो में पिता की भूमिका निभा रहे अभिनेता मोहित मलिक का कहना है कि वह अपने निजी जीवन में भी एक बेटी ही चाहते हैं। इन दिनों वह धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में एक रॉकस्टार और पिता की भूमिका निभा रहे हैं। मोहित ने कहा, ‘‘अदिति और मैं जल्द ही आने वाले दो से तीन वर्षों में परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। मैं हमेशा एक बेटी चाहता था और शो में दो खूबसूरत बेटियों के पिता की भूमिका निभाने के बाद, मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा पिता बन सकूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी योजना बनाने से पहले हम वित्तीय रुप से मजबूत होना चाहते थे। वर्तमान में मेरे पास दो कैफे हैं और दोनों अच्छी तरह से चल रहे हैं, इसलिए, मुझे लगता है कि हम अब एक नई जिंदगी का लालन-पालन कर सकते हैं।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement