Jigyasa Singh stars in Mohit Gaur indie song video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:12 pm
Location
Advertisement

मोहित गौर के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं जिज्ञासा सिंह

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 3:07 PM (IST)
मोहित गौर के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं जिज्ञासा सिंह
मुंबई। 'इंडियाज रॉ स्टार' के प्रतिभागी मोहित गौर के एक म्यूजिक वीडियो में 'थपकी प्यार की' सीरीयल की अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह नजर आ रही हैं। गाने का शीर्षक 'मैं हूं वो पलक' है।

गाने के बारे में मोहित ने कहा, "हम सभी प्यार में होते हैं, या किसी से प्यार करते हैं या किसी का प्यार बनने का इंतजार करते हैं। 'पलक' इसी तरह का एक शुद्ध प्यार है और हम सब किसी न किसी के पलक होते हैं, जो हमारी आंखों से गिरता है, तब हम उसके लिए दुआ मांगते हैं।"

वहीं अभिनेत्री ने कहा, "इस गाने पर काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। गाने में दिखाई गई शिमला की हसीन वादियों से आपको प्यार हो जाएगा।"(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement