Ekta Kapoor shuts down trollers for citing surgery as the reason of Sridevi death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसे श्रीदेवी की मौत की वजह बनाने वालो को एकता कपूर ने ऐसे लताड़ा

khaskhabar.com: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 11:22 AM (IST)
इसे श्रीदेवी की मौत की वजह बनाने वालो को एकता कपूर  ने ऐसे लताड़ा
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद देशभर में शोक की लहर है। श्रीदेवी की मौत पर अटकलें लगाने वालों को एकता कपूर ने निशाने पर लिया है। टीवी धारावाहिकों की जानी-मानी निर्माता एकता ने उन लोगों को ट्वीट कर जवाब दिया है कि जो सर्जरी को श्रीदेवी की मौत का कारण बता रहे है। एकता कपूर ने ट्वीट में लिखा- बुरा सोचने वालों कृपया (जैसा कि मेरे डॉक्टर ने बताया) एक बार मान लो कि आबादी के एक प्रतिशत लोगों को बिना किसी दिल की खराबी या किसी प्रकार की सर्जरी के कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) आ सकता है। यह किस्मत है न कि वैसा जैसे कि बुरी अफवाहों के व्यापारी पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement