Do not make MeToo movement a joke: Aishwarya Dewan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:00 pm
Location
Advertisement

‘मी टू’ अभियान को एक मजाक मत बनने दीजिए : ऐश्वर्या

khaskhabar.com : रविवार, 14 अक्टूबर 2018 6:51 PM (IST)
‘मी टू’ अभियान को एक मजाक मत बनने दीजिए : ऐश्वर्या
मुंबई। अभिनेत्री ऐश्वर्या देवान ने ‘मी टू’ अभियान को मजाक बनाने के खिलाफ आगाह किया है। ऐश्वर्या आगामी फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं।

ऐश्वर्या ने ‘मी टू’ अभियान के समर्थन में शनिवार को मीडिया से बातचीत की लेकिन उन्हें लगता है कि यह अच्छा है कि सही कारण के लिए इसका प्रयोग किया जाए न कि लाइमलाइट में आने के लिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि महिलाएं आगे आ रही हैं और इसके बारे में बोल रही है लेकिन इस ‘मी टू’ अभियान को एक मजाक मत बनने दीजिए।’’

ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘उन महिलाओं की इज्जत कीजिए, जो इस तरह की घटनाओं से गुजरी हैं और उनके साथ खड़े होइए। लेकिन मैं लोगों से अनुरोध करना चाहती हूं कि इसे किसी के खिलाफ अपनी निजी दुश्मनी निकालने का माध्यम न बनाएं। यह दो लोगों का मामला है और इसे मीडिया में लाने के बजाए अदालत में ले जाया जाना चाहिए। इसका चलन न बनाएं और इसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाएं।’’



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement