Divyanka very humble: Yeh Hai Mohabbatein co-star-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपूर्वा सिंह ने दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में कही यह बात

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 मई 2018 6:54 PM (IST)
अपूर्वा सिंह ने दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में कही यह बात
मुंबई। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी बेहद विनम्र हैं और जमीन से जुड़ी हुई कलाकार हैं। ये कहना है कि शो ‘ये हैं मुहब्बतें’ में उनकी सह-कलाकार अपूर्वा सिंह का। अपूर्वा इस डेली सोप में एक फैशन डिजायनर का किरदार निभा रही हैं। अपूर्वा ने बयान में कहा, ‘‘ये है मोहब्बतें की शूटिंग मेरे लिए सबसे अद्भुत अनुभवों में से एक है। मैं कैमियो कर रही हूं, लेकिन जो चीजें मैंने यहां सीख रही हूं वह अतुलनीय है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे (निर्माता) एकता कपूर के साथ काम करने और सीखने का मौका मिला है, मुझे विश्वास है कि हर नया कलाकार यही चाहता है।’’
नवोदित अभिनेत्री ने कहा, ‘‘पहले मैं बड़ी आसानी से काम कर रही थी, लेकिन जब मुझे दिव्यांका और अनिता हसनंदानी के साथ शूट करना था, तो मैं सचमुच घबरा गई। तभी दिव्यांका मैम मेरे पास आई और मुझसे बातें की और मुझे आराम महसूस कराया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वे बेहद विनम्र और अत्यधिक जमीन से जुड़ी हैं। मेरी इच्छा है कि मुझे रमन (करन पटेल) और इशिता (दिव्यांका) के साथ और डॉयलॉग बोलने का मौका मिलता।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement