Did Mika Singh propose to Bhoomi Trivedi on TV?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:21 am
Location
Advertisement

क्या मीका सिंह ने भूमि त्रिवेदी को टीवी पर किया प्रपोज?

khaskhabar.com : शनिवार, 10 अप्रैल 2021 4:05 PM (IST)
क्या मीका सिंह ने भूमि त्रिवेदी को टीवी पर किया प्रपोज?
मुंबई। मशहूर गायक मीका सिंह ने गायिका भूमि त्रिवेदी को प्रपोज किया है और वह भी नेशनल टेलीविजन पर। म्यूजिक रिएलिटी शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग (आईपीएमएल)' के आगामी एपिसोड में पंजाब लायंस के त्रयी मीका सिंह, असीस कौर और रूपाली जग्गा ने साजिद-वाजिद के लोकप्रिय गाने 'मुझसे शादी करोगे' पर परफॉर्म किया। इस दौरान मीका भूमि के पास जाकर उन्हें स्टेज पर लेकर आए, जिससे सभी हैरान हो गए। हद तो तब हो गई जब गाने के दौरान ही उन्होंने भूमि से पूछ डाला कि 'मुझसे शादी करोगी?'

इसके बाद शो के मेजबान करण वाही ने भूमि और मीका को एक साथ डांस करने को कहा और तभी मीका अपने घुटने पर बैठकर उनसे यह सवाल दोबारा पूछा।

मीका ने इसके बाद कहा, "भूमि अब तो बता दो, मुझसे शादी करोगी? सब लोग भूमि से जुड़े हैं, मैंने सोचा मैं भी भूमि से जुड़ जाऊं। आप लोगों भूमि सिंह के बारे में क्या सोचना है?"

भूमि ने इसके जवाब में कहा, "आप लोग क्या सोचते हैं मीका त्रिवेदी के बारे में? लेकिन सच बताइएगा, मैं आपके लिए एक दुल्हन ढूंढ़ने आई हूं। मैं उनके साथ नाइंसाफी नहीं कर सकती।"

शनिवार शाम को जी टीवी पर इस एपिसोड को प्रसारित किया जाएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement