Advertisement
प्रसिद्धि संभालना मुश्किल था : दर्शन रावल
नई दिल्ली। रियलिटी टीवी शो ‘ इंडियाज रॉ स्टार’ में हारने के बावजूद दर्शन रावल लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रहे। शुरुआती प्रसिद्धि को ‘जटिल’ मानने वाले गायक का कहना है कि वह संगीत उद्योग में किसी की जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि ‘दर्शन रावल’ बनने के अपने सफर पर हैं।
अहमदाबाद से ताल्लुक रखने वाले रावल ने आईएएनएस को फोन पर बताया, ‘‘प्रसिद्धि संभालना बहुत मुश्किल था। जब एक छोटे शहर का लडक़ा आता है और उसे प्रसिद्धि मिलती है तो उसके लिए इसे संभालना बहुत मुश्किल होता है।’’
24 वर्षीय गायक ने कहा, ‘‘अचानक से चीजें बदल गईं। शुरुआती एक या दो साल बहुत मुश्किल थे। जहां भी मैं जाता था, भीड़ मुझे छूने की कोशिश करती, पकड़ लेती। लेकिन, जो प्यार मिलता है वह नशे की तरह होता है। इसका खुमार आप पर चढऩे लगता है। फिर आप इसे चाहने लगते हैं और पाने की उम्मीद करते हैं और इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।’’
रावल ने कहा कि वह अरिजीत सिंह, सोनू निगम और किशोर कुमार को सुनते हुए बड़े हुए हैं। वह विभिन्न गायकों से सीखना जारी रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी और की तरह नहीं बनना चाहता। मैं दर्शन रावल बनना चाहता हूं। यह पूरी प्रक्रिया और सफर दर्शन रावल बनने की है।’’
रावल गीतकार और संगीतकार भी हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement