Broken But Beautiful Season 3 teaser video launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:58 am
Location
Advertisement

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' का टीजर वीडियो लॉन्च

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 6:30 PM (IST)
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' का टीजर वीडियो लॉन्च
मुंबई। ऑल्ट बालाजी और जी5 क्लब की बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' का टीजर वीडियो लॉन्च हो गया है। 'प्यार में पड़ने से ज्यादा, प्यार से बाहर आना अधिक शक्तिशाली है। 'जुनून कभी खत्म नहीं होता, यह बदल जाता है।' और 'कभी-कभी, आप जिन चीजों को आप चाहते हैं।' वह वे चीजें नहीं हैं जिनकी आपको जरूरत है' ये लाइनें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

कंटेंट क्वीन एकता कपूर के साथ-साथ ऑल्ट बालाजी और जी5 द्वारा लॉन्च किए गए टीजर वीडियो ने हम सभी के दिलों को पिघला दिया है और अब प्रशंसकों को जल्द सामने वाले स्टार कास्ट के नामों का इंतजार है।

संगीतमय लोगो में आत्मा को छूने वाली कविता भी शामिल की गई है जो मुख्य जोड़ी- अगस्त्य और रूमी की जटिलताओं को दशार्ता है। यह लोगो वीडियो एक खूबसूरत मोड़ पर खत्म होता है जो काफी दिलचस्प है और इसने शो में मुख्य जोड़ी की भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है!

जब से कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि रोमांटिक शो के तीसरे सीजन में ऑन-स्क्रीन जोड़ी विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी नहीं होंगे, शो के नए कलाकारों को लेकर काफी चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही है।

सबसे सफल ओटीटी फ्रैंचाइजी में से एक 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' को सभी ने बेहद प्यार दिया था और आज भी रेटिंग चार्ट में उच्च स्थान पर है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement