Big B thanks wife Jaya for watching KBC regularly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नियमित केबीसी देखने के लिए बिग बी ने इन्हे कहा ‘शुक्रिया’

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 अगस्त 2019 12:17 PM (IST)
नियमित केबीसी देखने के लिए बिग बी ने इन्हे कहा ‘शुक्रिया’
मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर से टेलीविजन के लोकप्रिय क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 11वें सीजन की मेजबानी के लिए तैयार हैं। शो की शुरुआत 19 अगस्त से होगी। सीजन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बिग बी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके घर पर भी शो की एक ईमानदार दर्शक हैं, जो कोई और नहीं उनकी पत्नी जया बच्चन हैं। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान मंगलवार को मेगास्टार ने कहा, ‘‘मेरे घर पर सभी ‘केबीसी’ देखते हैं, लेकिन जया शो की नियमित दर्शक हैं। उनके पास क्या काम हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह सारे काम छोडक़र शो शुरू होने पर टीवी के सामने बैठ जाएंगी। मैं उन्हें सार्वजनिक तौर पर धन्यवाद देना चाहूंगा।’’
उन्होंने आगे बताया कि, बेटी श्वेता बच्चन नंदा, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन सहित उनका पूरा परिवार इस शो को पसंद करता है, लेकिन चैनल के कुछ नियमों के कारण वे शो में भाग नहीं ले पाते हैं।
इस बार शो के 11वें सीजन का टैगलाईन ‘अड़े रहो’ है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement