Ashnoor Kaur plays key role in Patiala Babes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:12 pm
Location
Advertisement

आशनूर कौर ने दी पटियाला बेब्स शो के रोल के बारे में जानकारी

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 सितम्बर 2018 4:35 PM (IST)
आशनूर कौर ने दी पटियाला बेब्स शो के रोल के बारे में जानकारी
मुंबई। अभिनेत्री आशनूर कौर ‘सोनी एंटरटेनमेंट टीवी’ के आगामी शो ‘पटियाला बेब्स’ में प्रमुख भूमिका निभाएंगीं। वे इससे पहले ‘पृथ्वी वल्लभ - इतिहास भी, रहस्य भी’ में अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना चुकी हैं।

आशनूर शो में अभिनेत्री परिधि शर्मा की बेटी का किरदार निभाएंगी। शो में मां और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है।

अपने किरदार के बारे में बताते हुए आशनूर (14) ने कहा, ‘‘मैंने एक प्यारी लडक़ी ‘मिनी खुराना’ का किरदार निभाया है जो अपनी मां से बहुत प्यार करती है, जैसे मैं करती हूं। वह प्राकृतिक रूप से स्टाइलिश और फैशनेबल है। वहीं दूसरी तरफ वह टॉमबॉय है और अपनी मां का बहुत खयाल रखती है, हालांकि वह इसे दुनिया के सामने जाहिर नहीं करती है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement