Amrapali and Riti nominated in Bigg Boss 20, Akshara Singh came out in support and said, Vote.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिग बॉस 20 में नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति, सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह बोलीं-वोट करो

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 12:23 PM (IST)
बिग बॉस 20 में नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति, सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह बोलीं-वोट करो
मुंबई । 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे नॉमिनेट हो गईं। इस मुश्किल की घड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह दोनों के सपोर्ट में आगे आई हैं। उन्होंने दोनों कंटेस्टेंट को बचाने के लिए फैंस से वोट देने की अपील की। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में एक खास पोस्ट की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पुरानी मित्र और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि बिग बॉस कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे अच्छा गेम खेल रही हैं और उन्हें बचाने के लिए सभी वोट दें। अक्षरा ने आम्रपाली के लिए लिखा, "वो नॉमिनेशन में है और अब हमारी बारी है, उनके लिए प्यार जताने की। आम्रपाली अपना गेम अच्छा खेल रही हैं, अकेले डटी हुई हैं और अपनी अलग पहचान बना रही हैं। तो चलो गाइस, उन्हें वोट करके सपोर्ट जरूर करें।"
अभिनेत्री ने आम्रपाली पर गर्व जताते हुए लिखा, "भोजपुरी इंडस्ट्री से किसी भी सितारे को बड़े प्लेटफॉर्म पर चमकते देखना हमेशा ही खास लगता है। चलो दिखा दें भोजपुरी ऑडियंस की ताकत और प्यार। हर एक वोट कीमती है, चलो उसे उनके लिए गिनवाते हैं।"
इसके साथ ही, अक्षरा सिंह मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में भी उतरी हैं। उन्होंने जनता से रीति को भी सपोर्ट करने कि अपील की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर रीति तिवारी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "गलतियां सभी इंसान से होती हैं, वो गिरता है, सीखता है और फिर उठता है। बिग बॉस का सफर भी यही है, कभी बैलेंस बिगड़ना, फिर खुद को संभालना और हर अनुभव के साथ आगे बढ़ना।"
अभिनेत्री ने कहा कि रीति तिवारी अभी युवा है और उसे कई मौकों की जरूरत है। अक्षरा सिंह ने लिखा, "रीति तिवारी को गेम के कुछ पलों से उसकी पूरी जर्नी को जज मत किया जाए। प्लीज उसे सपोर्ट करो, नॉमिनेशन से बचाओ और रीति तिवारी के लिए वोट करो। उस लड़की को सीखने, बढ़ने और चमकने दो।"
'बिग बॉस 20' के घर में हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को एक साथ बुलाया गया था, जिसमें आपसी सहमति से यह तय करना था कि जोड़ी में से कौन सुरक्षित होगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा।
रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे के बीच इस बात को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई कि कौन खुद को नॉमिनेट करेगा। बिग बॉस के नियम के अनुसार, आपसी सहमति न बनने के कारण रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे दोनों ही इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement