"वो तेरी भाभी है पगले" में आएगी नत्थू की पत्नी....
khaskhabar.com:
मुंबई। मौजूदा समय में मान न मान मैं तेरा मेहमान नामक शो में दिखाई दे रहीं अभिनेत्री मोनाज मेवाला वो तेरी भाभी है पगले नामक नए शो में नजर आएंगी। एक सूत्र ने कहा, धारावाहिक की आने वाली कडियों में मोनाज एक ग्लैमरस मराठी लडकी के रूप में नजर आएंगी।
वह नाथू (अली असगर) की पत्नी होने का दावा करेंगी और उनसे छेडखानी की कोशिश करेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि वह सब टीवी पर अपनी एंट्री को लेकर उत्साहित हैं।