Mohit plays Ashoka Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिंदगी को मजेदार बनाने के लिए निभाते हैं  भव्य किरदार

khaskhabar.com:
जिंदगी को मजेदार बनाने के लिए निभाते हैं  भव्य किरदार
अभिनेता मोहित रैना का कहना है कि निजी जीवन में वह बेहद बोरिंग व्यक्ति हैं। उनका कहना है कि वह पर्दे पर भव्य किरदार निभाना पसंद करते हैं, ताकि वह अपनी जिंदगी को मजेदार बना पाएं। एक समारोह के मौके पर मुम्बई में उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अपनी असल जिंदगी में इन किरदारों जैसा होता, तो मैं इनका मजा उठा पाता। मैं बोरिंग हूं इसलिए मैं अपने किरदारों में मजेदार बातें ढूंढ़ता हूं।’ ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव के किरदार से मशहूर हुए मोहित ने कहा, ‘‘इस प्रकार के किरदार निभा कर एक बेहद अलग प्रकार का अनुभूति होती है। ‘महादेव’ खत्म होने के बाद से मैं भव्य किरदारों का इंतजार कर रहा था। मैं ‘अशोका’ के पहले एपिसोड से ही इंतजार कर रहा था कि यह धारावाहिक लीप ले, ताकि मुझे इसमें शामिल होने का मौका मिले।’’ ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ के लिए मोहित रैना ने घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण लिया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement