US Open : Djokovic-Nadal won, Monica Puig lose Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोकोविक-नडाल जीते, रियो विजेता मोनिका पुइग हारीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 12:04 PM (IST)
जोकोविक-नडाल जीते, रियो विजेता मोनिका पुइग हारीं
भारत के साकेत मायनेनी पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हार गए हैं। मायनेनी ने हालांकि विश्व के नौवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। वे यह मैच 6-7 (5), 6-4, 6-2, 2-6, 5-7 से हारे। कोर्ट संख्या-9 पर यह मैच तीन घंटे 47 मिनट चला। इस मैच के दौरान मायनेनी चोटिल भी हुए। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव था। मायनेनी ने क्वालीफाईंग के जरिए मुख्य दौर में जगह बनाई थी। तीसरे और अंतिम क्वालीफाईंग मैच में मायनेनी ने शनिवार को सर्बिया के पेड्जा क्रिस्टीन को 6-3, 6-0 से हराया था। क्वालीफाईंग में मायनेनी ने एक सेट भी नहीं गंवाया था।

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement