spot-01/02/03/ anya-07: virat kohli hits double ton in antigua test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:43 pm
Location
Advertisement

कोहली दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान, अश्विन का शतक

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 10:00 PM (IST)
कोहली दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान, अश्विन का शतक
नार्थ साउंड (एंटीगा)। विराट कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए हैं। यही नहीं, वह कैरेबियाई धरती पर भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी कप्तानी पारी सम्बंधी राहुल द्रविड़ का 10 साल पुराना रिकार्ड शुक्रवार को तोड़ा। इसके अलावा उन्होंने विदेश में बतौर कप्तान सबसे बड़ी 192 रनों की पारी का मोहम्मद अजहरूद्दीन का भी रिकार्ड ध्वस्त किया। अजहर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी।

सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली ने अपनी पारी को 143 रनों से आगे बढ़ाया और व्यक्तिगत योग में चार रन जोड़ते ही वह भारत के लिए वेस्टइंडीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement