khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 5:39 PM (IST)
हालांकि रियो में पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले
किदांबी श्रीकांत को एक स्थान का फायदा हुआ है और वे 10वें पायदान पर
पहुंच गए। अजय जयराम भी एक स्थान ऊपर 22वें पायदान पर पहुंच गए। लंदन
ओलंपिक-2012 में कांस्य पदक विजेता सायना रियो ओलंपिक में ग्रुप चरण से आगे
नहीं बढ़ सकीं। खराब प्रदर्शन का उन्हें विश्व रैंकिंग में खामियाजा भुगतना
पड़ा और उन्हें चार स्थानों का नुकसान हुआ।