आईपीएल नीलामी में कमिंस, हेजलवुड, मैथ्यूज की बेस प्राइस 2 करोड़-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:45 am
Location
Advertisement

आईपीएल नीलामी: कमिंस, हेजलवुड, मैथ्यूज की बेस प्राइस 2 करोड़

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 4:18 PM (IST)
आईपीएल नीलामी: कमिंस, हेजलवुड, मैथ्यूज की बेस प्राइस 2 करोड़
दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को होनी है जिसमें कुल 332 खिलाडिय़ों पर फे्रंचाइजियां दाव खेलेंगीं। इन 332 खिलाडिय़ों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाडिय़ों में चुना गया है जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 143 विदेशी। 3 खिलाड़ी एसोसिएट सदस्यों के हैं।
7 विदेशी खिलाडिय़ों-पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी बेस प्राइज 3 करोड़ रुपये रखी है। इसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से रिलीज कर दिए गए रोबिन उथप्पा इकलौते ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी है। इतनी ही बेस प्राइस रखने वाले विदेशी खिलाडिय़ों में इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स, एडम जाम्पा, शॉन मार्श, डेविड विले, केन रिचर्डसन और काइल एबोट हैं।

पीयूष चावला, युसूफ पठान और जयदेव उनादकट को भी उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है। अगामी नीलामी में इन सभी ने अपनी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखी है। विदेशी मूल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों में से 9 ऐसे खिलाड़ी हैं जो 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आएंगे जबकि 20 ने अपनी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखी है। 16 खिलाडिय़ों ने 75 लाख और 69 खिलाडिय़ों ने 50 लाख रुपये बेस प्राइस रखी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement