Youth Olympic (Hockey) : Indian men and women team won silver medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:57 pm
Location
Advertisement

यूथ ओलंपिक (हॉकी) : भारतीय पुरुष व महिला टीम को रजत

khaskhabar.com : सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 1:03 PM (IST)
यूथ ओलंपिक (हॉकी) : भारतीय पुरुष व महिला टीम को रजत
ब्यूनस आयर्स। भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक हासिल किया। रविवार देर रात खेले गए फाइनल मैच में पुरुष टीम को मलेशिया से 4-2 से हार मिली। इस मैच में भारतीय टीम के दोनों गोल कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने किए।

विवेक ने तीसरे मिनट में गोल दागकर भारतीय टीम को शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त दे दी। इसके बाद पांचवें मिनट में फिरादुस रोस्दी ने मलेशिया के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। अगले ही मिनट में विवेक ने एक बार फिर गोल कर भारत को मलेशिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त दी लेकिन इस बढ़त को टीम अधिक देर तक कायम नहीं रख सकी।

अखिमुल्लाह अनौर (14वें, 19वें मिनट) और आरिफ इशाक (17वें मिनट) ने मलेशिया के लिए गोल कर उसे 4-2 से मजबूत बढ़त दी और इसे अंत तक कायम रखते हुए मलेशिया ने भारत को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement